बडोनी: ग्राम कोटरा से नाबालिग किशोरी को युवक ने किया अगवा, गोराघाट पुलिस ने संदेही युवक पर किया मामला दर्ज
Badoni, Datia | Jun 8, 2024 गोराघाट थाना क्षेत्र के ग्राम कोटरा से नाबालिग किशोरी को एक युवक के द्वारा अगवा करने का मामला सामने आया है। जिसको लेकर नाबालिग किशोरी के पिता की रिपोर्ट पर गोराघाट पुलिस ने संदेही युवक पर मामला दर्ज किया है। वहीं शनिवार की रात्रि 10 बजे गोराघाट पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्राम कोटरा 17 वर्ष 05 माह की नाबालिग किशोरी को एक युवक अगवा कर ले गया।