माधव नगर थाना अंतर्गत इमलिया रोड पर आज शनिवार शाम 4 बजे दो बाइक सवार दीवार से टकरा कर गंभीर रुप से घायल हो गए।जिन्हें 108 एबुलेंस की मदद से इलाज के लिए जिला अस्पताल लाया गया। स्थानीय नागरिकों ने घायलो को पड़ा देख एबुलेंस को सूचना दी थी। दोनो का इलाज जिला अस्पताल में जारी है।