गुना नगर: गुना के खिलाड़ियों ने साउथ एशियन थ्रोबॉल चैंपियनशिप में भारत को दिलाये दो स्वर्ण पदक, गुना आने पर हुआ स्वागत
झारखंड की राजधानी रांची में हुई द्वितीय साउथ एशियन थ्रो बॉल चैंपियनशिप में गुना के दो खिलाड़ी भारतीय पुरुष टीम में अमन माझी और महिला टीम में निकुंज पाराशर ने श्रीलंका की महिला पुरुष टीमों को हराकर दो स्वर्ण पदक भारत को दिलाए है। दोनों खिलाड़ियों के 22 जून को गुना पहुंचने पर स्वागत हुआ। नगर पालिका अध्यक्ष ने भव्य स्वागत कर शुभकामनाएं दी।