घोड़ाडोंगरी: चोपना क्षेत्र में भाजपा नेताओं ने बंगाली समाज के साथ मनाया जश्न, महिलाओं ने बांग्ला गीत गाकर दी शुभकामनाएं
घोड़ाडोगरी विधानसभा क्षेत्र के चोपना में गुरुवार सुबह 11 बजे भारतीय जनता पार्टी की पश्चिम बंगाल में मिली ऐतिहासिक जीत को लेकर उत्साह का माहौल देखने को मिला। क्षेत्र के वरिष्ठ भाजपा नेताओं ने चोपना पहुंचकर बंगाली समाज के लोगों के साथ जीत का जश्न मनाया। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं और स्थानीय नागरिकों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी तथा भाजपा की जीत