कायमगंज: गांव कढ़िउली स्थित गौशाला में विश्व पर्यावरण दिवस पर जिला पंचायत सदस्य ने किया पौधारोपण
नवाबगंज के गांव कढ़िउली स्थित गौशाला में विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर जिला पंचायत सदस्य यशवीर सिंह आर्य में मुख्य अतिथि के रूप में छायादार और फलदार पौधे लगाए। उन्होंने कहा। कि पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए वृक्ष जीवन का मुख्य आधार है। बढ़ते प्रदूषण और ग्लोबल वार्मिंग जैसी समस्याओं से निपटने का एकमात्र उपाय अधिक से अधिक पेड़ लगाना और उनका संरक्षण करना है।