शिवपुरी: सिरसौद में तीन दिन तक गाय का शव पड़ा रहा, बदबू से परेशान वार्डवासियों ने खुद उठवाया
शिवपुरी जिले के सिरसौद गांव के बाजार मोहल्ले में एक गाय की भूख-प्यास के चलते मौत हो गई थी, लेकिन तीन दिन तक उसका शव नहीं उठाए जाने से वार्डवासी परेशान हो गए। ग्रामीणों का आरोप है कि घटना की सूचना पंचायत के जिम्मेदार लोगों को दी गई थी, इसके बावजूद कोई कार्रवाई नहीं की गई। भीषण गर्मी के कारण मृत गाय के शव से वार्ड में तेज बदबू फैलने लगी, जिससे लोगों का घरों मे