आगर: ग्राम सिंघावद में कुएं में डूबने से 55 वर्षीय व्यक्ति की मौत, जिला अस्पताल में हुआ पोस्टमार्टम
ग्राम सिंघावद में सोमवार रात करीब 9:00 बजे अपने खेत पर सिंचाई के कार्य कर रहे एक 55 वर्षीय प्रभु लाल पिता भेरु सिंह अचानक कुएं में गिर गए जिससे उनकी मौत हो गई परिजनों द्वारा शव पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल लाया गया जहां डॉक्टरों द्वारा मंगलवार सुबह 10:00 बजे पोस्टमार्टम का शव परिजनों को सौपा है।