बांसवाड़ा: विनायक कॉलोनी में लूट: दुकान पर बिस्किट लेने आए बदमाशों ने महिला के गले से झपटी चेन, पुलिस कर रही है सीसीटीवी खंगालने
विनायक कॉलोनी में दिनदहाड़े लूट की एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। यहां की निवासी कड़वी पत्नी रामजी अपने घर के बाहर बनी दुकान पर मौजूद थीं। इसी दौरान दो शातिर बदमाश ग्राहक बनकर आए और उन्होंने बिस्किट व अगरबत्ती मांगी।जैसे ही महिला सामान देकर पैसे गल्ले में डालने के लिए मुड़ी, मौका पाकर बदमाशों ने उनके गले पर झपट्टा मारा और करीब डेढ़ तोले की सोने की चेन थी।