मेदिनीनगर (डालटनगंज): मेदिनीनगर में पानी-बिजली संकट पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय का किया घेराव
पानी और बिजली संकट को लेकर भारतीय जनता पार्टी ने राज्य सरकार के खिलाफ बुधवार की दोपहर करीब 12बजे जोरदार प्रदर्शन किया। नेता प्रतिपक्ष अमर बाउरी के नेतृत्व में हजारों भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाहरणालय (कलेक्ट्रेट) का घेराव कर राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। इस दौरान संबोधित करते हुए अमर बाउरी ने कहा कि राज्य की जनता बूंद-बूंद पानी और बिजली के लिए तरस रह