मीनापुर: ,मीनापुर थाना क्षेत्र के एक महिला को डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने व कपड़ा फाड़ देने का मामला प्रकाश में आया है।
मीनापुर थाना क्षेत्र के एक महिला को डायन का आरोप लगाकर मारपीट करने व कपड़ा फार देने का मामला प्रकाश में आया है। महिला ने बताया की गुरुवार के दिन करीब 11बजे पूजा करने जा रहे थे तभी मेरा पड़ोसी आया और डायन का आरोप लगाते हुए गाली गलौज करने लगा।जब हम विरोध किए तो मेरे साथ मारपीट करने लगा और मेरा कपड़ा फार दिया । मेरे सर में काफी चोट आई हैं।