घुवारा: क्रांति गौंड को देखने उमड़ा घुवारा नगर, LED स्क्रीन पर मैच का रोमांच; भारत ने पाकिस्तान को 64 रन से हराया
भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर घुवारा नगर में जबरदस्त उत्साह देखने को मिला। स्थानीय खिलाड़ी क्रांति गौंड के प्रदर्शन को देखने के लिए जगह-जगह LED स्क्रीन लगाई गईं, जबकि उनके निवास के बाहर भी बड़ी LCD स्क्रीन पर लोगों ने मैच का आनंद लिया। क्रांति के परिवार सहित नगरवासियों की निगाहें पूरे मैच पर टिकी रहीं। भारत की शानदार जीत के साथ उत्साह दोगुना हो गया।