गिरिडीह: मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने पायल कुमारी के परिजनों से मुलाकात की, निष्पक्ष जांच का दिया भरोसा
मुफस्सिल थाना क्षेत्र के सिरसिया निवासी मृत युवती पायल कुमारी के परिजनों से सूबे के नगर विकास मंत्री सुदिव्य कुमार सोनू ने रविवार को 9 बजे मुलाकात कर गहरी शोक संवेदना व्यक्त की। इस दौरान महापौर प्रमिला मेहरा भी मौजूद रहीं और परिवार के साथ दुःख साझा किया। मंत्री ने कहा कि 20 मई को सिरसिया पुराने पुल के नीचे मिले युवती का शव कि घटना अत्यंत दुखद है।