गुमला: *दो साल पुराने अवैध बालू भंडारण मामले में आरोपी गिरफ्तार, पुलिस ने भेजा जेल
Gumla, Gumla | Jun 5, 2026 अवैध खनन और बालू के अवैध भंडारण से जुड़े दो वर्ष पुराने मामले में सदर थाना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी संदीप राय को गिरफ्तार कर शुक्रवार की अपराह्न 3 बजे न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया। आरोपी के खिलाफ वर्ष 2024 में खनन विभाग द्वारा मामला दर्ज कराया गया था। वर्ष 2024 में खनन विभाग एवं सदर थाना पुलिस की संयुक्त टीम ने छापामारी की थी।