पटना ग्रामीण: ज्ञान भवन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, बिहार पिछड़ा नहीं, बनाया गया है
ज्ञान भवन में केंद्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने बुधवार दोपहर करीब 2:00 बजे भाजपा के प्रदेश कार्य समिति की बैठक को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार पिछड़ा नहीं है बल्कि बिहार को पिछड़ा बनाया गया है। मौके पर उन्होंने यह भी कहा कि अगर विपक्ष नफरत की राजनीति करे तो उसका जवाब सेवा की राजनीति से देना है।