करछना: तहसील करछना परिसर में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस पर आई 107 से अधिक शिकायतें, एक भी शिकायती पत्र का नहीं हुआ समाधान
शासन के मंसा के अनुरूप माह के प्रथम व तृतीय शनिवार को तहसील परिसरों में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया जा रहा है। इसी क्रम में सुबह 10 बजे के करीब करछना तहसील में नायब तहसीलदार संतोष यादव की अगुवाई में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। फरियादियों के द्वारा विभिन्न समस्याओं से संबंधित 107 से अधिक शिकायतें दर्ज कराई गई। एक भी पत्र का समाधान नहीं हुआ।