इंदौर: महाकुंभ स्नान पर ममता बनर्जी के बयान पर उषा ठाकुर और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने दिया बयान
Indore, Indore | Feb 20, 2025 पश्चिम बंगाल की मुख्यमंत्री ममता बनर्जी के हालिया बयान पर पूर्व मंत्री उषा ठाकुर और भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने तीखा हमला बोला है। उषा ठाकुर ने ममता बनर्जी को वामपंथी आतंकवादी करार देते हुए कहा कि महाकुंभ को मृत्यु कुंभ बताना वामपंथी आतंकवादी विचारधारा का प्रतीक है। वही भाजपा विधायक गोलू शुक्ला ने भी मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर तीखा हमला कर कटाक्ष किया है।