इंदौर: क्राइम ब्रांच ने 4 आरोपियों को एमडी ड्रग्स और ब्राउन शुगर के साथ किया गिरफ्तार
Indore, Indore | Feb 20, 2025 इंदौर क्राइम ब्रांच ने तीन अलग-अलग कार्यवाही करते हुए लाखों रुपए का अवैध मादक पदार्थ के साथ 4 आरोपियों को पकड़ा है। जिसमें पहली कार्यवाही में लक्ष्मीबाई नगर स्टेशन के पास से एक महिला और युवक को 65 ग्राम एम डी ड्रग्स के साथ पकड़ा, वही धार रोड से एक युवक को 14 ग्राम से ज्यादा एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा, वही तीसरी कार्रवाई में पोलो ग्राउंड से एक युवक को पकड़ा।