इंदौर: धीरेन्द्र कृष्ण शास्त्री को कांग्रेस नेता द्वारा उचक्का कहने पर MLA गोलू शुक्ला और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने दिया बयान
Indore, Indore | Feb 20, 2025 कांग्रेस सेल इंचार्ज मुकेश नायक द्वारा पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री को उचक्का कहे जाने के बाद भाजपा के विधायक गोलू शुक्ला और पूर्व मंत्री उषा ठाकुर ने कड़ी प्रतिक्रिया दी है। विधायक गोलू शुक्ला ने मुकेश नायक के बयान को छोटी मानसिकता बताया और कहा कि पंडित धीरेंद्र कृष्ण शास्त्री का अपमान सिर्फ उन्हीं का नहीं, बल्कि पूरे सनातन धर्म का अपमान है।