भूपालसागर: कांकरवा के पास तेज रफ्तार बाइक श्वान को बचाने के प्रयास में पलटी, 2 बच्चों समेत 4 लोग घायल
शनिवार रात 8 बजे मिली जानकारी के मुताबिक चित्तौड़गढ़ जिले के कांकरवा के पास एक सड़क हादसे में 2 बच्चों सहित 4 लोग घायल हो गए। जानकारी के अनुसार कपासन से फतेहनगर जा रहे बाइक सवारों की बाइक अचानक अनियंत्रित होकर सड़क पर गिर गई। बताया जा रहा है कि सामने आए श्वान को बचाने के प्रयास में चालक संतुलन खो बैठा। हादसे के बाद स्थानीय लोगों ने तत्परता दिखाते हुए घायलों