तमाड़ 1: दिवड़ी मंदिर ओवर ब्रिज पर बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकराया, गंभीर रूप से हुआ घायल
Tamar 1, Ranchi | May 12, 2025 तमाड़ थाना क्षेत्र के दिवड़ी मंदिर ओवरब्रिज पर सोमवार को एक बाइक सवार युवक अनियंत्रित होकर डिवाइडर से टकरा गया, जिससे उसे गंभीर चोटें आई हैं.हादसे के तुरंत बाद तमाड़ पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को प्राथमिक इलाज के लिए तमाड़ अस्पताल भेजा गया. जहां उसकी हालत गंभीर देखते हुए उसे रिम्स, रांची रेफर कर दिया गया. पुलिस के अनुसार, युवक बेहोशी की हालत में था