तमाड़ 1: मांझी टोला तमाड़ में विवाहिता की संदिग्ध मौत, पुलिस कर रही जांच
तमाड़ थाना क्षेत्र के मांझी टोला में बीती रात एक विवाहिता की संदिग्ध परिस्थिति में मौत हो गई. मृतका की पहचान 27 वर्षीय मीनाक्षी देवी के रूप में हुई है. प्राप्त जानकारी के अनुसार, मीनाक्षी देवी रात को खाना खाने के बाद सो गई थी. देर रात उसका पति रौनक अधिकारी भोज से घर लौटा और वह भी सो गया. सुबह जब वह जागा तो मीनाक्षी को मृत पाया।