गोपालगंज: बंगरी गांव के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार युवक को किया गिरफ्तार, देशी कट्टा व दो कारतूस बरामद।
जादोपुर थाना क्षेत्र के बंगरी गांव के समीप से पुलिस ने वाहन जांच के दौरान बाइक सवार एक युवक को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार किए गए युवक के पास से पुलिस ने देशी कट्टा व दो कारतूस को बरामद किया। वहीं गिरफ्तार किए गए युवक से पूछताछ के बाद पुलिस ने उसे मंगलवार को कोर्ट में पेश कर दिया।