बिंदकी: औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास के निकट ओमनी वैन की टक्कर से ई-रिक्शा सवार गंभीर घायल, मेडिकल कॉलेज रेफर
फतेहपुर जनपद के औंग थाना क्षेत्र के औंग रेलवे स्टेशन के समीप रेलवे अंडरपास के निकट शनिवार को दिन में 11 बजे ओमनी वैन की टक्कर से ई रिक्शा सवार छोटू उम्र 32 वर्ष पुत्र मुंशीलाल निवासी ग्राम बैजाखेड़ा थाना महराजपुर जनपद कानपुर गंभीर घायल हो गया। जिसे इलाज के लिए गोपालगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। चिकित्सक ने प्राथमिक उपचार बाद रेफर किया।