सेवढ़ा: कस्बा थरेट के विभिन्न मार्गों से राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का पथ संचलन, पुलिस बल मौजूद
Seondha, Datia | Oct 12, 2025 राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के 100 वर्ष पूर्ण के अवसर पर कस्बा थरेट में राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ की ओर से रविवार दोपहर 03 बजे से शाम 05 बजे तक पथ संचलन निकाला गया। कस्बा थरेट के बांके विहारी मंदिर से प्रारंभ हुए पथसंचलन में बड़ी संख्या में स्वयंसेवकों ने भाग लिया। हाथ में दंड और पूर्ण गणवेश धारी स्वयंसेवक अनुशासित रूप से चलते हुए निकले।