डोभी: बहेरा थाना गेट पर वाहन जांच में खीरा-कटहल के नीचे छिपाई 1066 लीटर विदेशी शराब बरामद, चालक गिरफ्तार
Dobhi, Gaya | Apr 5, 2026 डोभी-चतरा मुख्य मार्ग पर बहेरा थाना गेट के सामने सघन वाहन जांच के दौरान पुलिस ने एक बार फिर बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में अवैध विदेशी शराब जब्त की है। गुप्त सूचना के आधार पर बहेरा थाना गेट के सामने की गई छापेमारी में सब्जियों—खीरा और कटहल—के नीचे छिपाकर ले जाई जा रही कुल 1066 लीटर विदेशी शराब बरामद की गई। इस दौरान पुलिस ने वाहन चालक अरविंद मिश्रा (