बालोद: पानी की टंकी में डूबे एक वर्षीय मासूम को डॉक्टरों ने दी नई जिंदगी, 3 दिन के इलाज के बाद स्वस्थ होकर घर लौटा
Balod, Balod | Jul 2, 2026 जिला चिकित्सालय बालोद के डॉक्टरों ने समय रहते इलाज कर एक वर्षीय मासूम की जान बचा ली। घर में खेलते समय पानी की टंकी में डूबने से गंभीर हालत में अस्पताल पहुंचे बच्चे का तीन दिन तक इलाज चला, जिसके बाद उसे पूरी तरह स्वस्थ होने पर छुट्टी दे दी गई।