दातागंज: कादरचौक क्षेत्र के मोहम्मदगंज गांव के पास पुल के ऊपर पानी पहुंचने से आवागमन बाधित
बुधवार सुबह हुई बरसात के कारण कादरचौक के गांव मोहम्मदगंज के पास बारिश में नदी के पुल के ऊपर पानी बहने लगा है। जिससे ग्रामीणों का आवागमन बंद हो गया। वहां से आने जाने वाले वाहनों का निकलना बंद हो गया है।ग्रामीणों ने जानकारी देते हुए बताया कि आज तेज बारिश के कारण पानी रुक गया है जिससे यह रोड पर और पुल पर कई फिट ऊपर पानी वह रहा है।जिससे आवागमन बाधित है।