बदायूं: उझानी कस्बे के किला खेड़ा मोहल्ले में संदिग्ध परिस्थितियों में दोस्त ने दोस्त के घर खाया विषाक्त पदार्थ, हालत गंभीर
Budaun, Budaun | Apr 15, 2026 बदायूं के थाना उझानी क्षेत्र के मौहल्ला अहिर टोला के रहने वाले 30 वर्षीय राजवीर पुत्र महीपाल की किला खेड़ा के रहने वाले एक युवक से दोस्ती है। राजवीर आज अपने दोस्त के घर गया था, तभी राजवीर ने दोस्त के घर पर ही संदिग्ध परिस्थितियों में विषाक्त पदार्थ खा लिया तो उसे उझानी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया है।