शाहबाद: यूनियन बैंक के मैनेजर पर लापरवाही बरतने का आरोप, खाता धारक पेमेंट के लिए काट रहे हैं चक्कर
शाहाबाद ब्लाक चौराहा स्थित यूनियन बैंक के मैनेजर की लापरवाही के चलते खाता धारकों को पेमेंट नहीं मिल पा रहा है जिस वजह से उनके काम बंद पड़े हुए हैं। दो खाताधारकों ने मंगलवार को दोपहर 12:00 बजे बताया कि वह लगातार बैंक के चक्कर लगा रहे हैं लेकिन कैशियर न होने की वजह से उन्हें पेमेंट नहीं मिल रहा है जिससे वह काफी परेशान है।