बड़वानी: प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना को लेकर राज्यसभा सांसद ने किसानों को बारेली भाषा में दी जानकारी
बड़वानी प्रधानमंत्री कृषक मित्र सूर्य योजना के माध्यम से किसान भाई पारंपरिक बिजली पर निर्भरता कम कर, सौर ऊर्जा के माध्यम से अपनी फसलों को सींच सकेंगे। आज सोमवार दोपहर हुए जारी वीडियो संदेश के मुताबिक राज्यसभा सांसद डाक्टर सुमेर सिंह सोलंकी ने योजना के तहत सोलर पंप प्रदाय किए जाने के संबंध में स्थानीय बारेली भाषा में महत्वपूर्ण जानकारीयां सांझा की गई है।