स्वार: स्वार में ग्राम प्रधानों का 6 महीने का कार्यकाल बढ़ने पर प्रधान संघ ने जताया सरकार का आभार
Suar, Rampur | May 27, 2026 दिन वुधवार को समय दो बजे जनपद रामपुर में अखिल भारतीय प्रधान संघ के सदस्यों द्वारा प्रदेश सरकार और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ का आभार व्यक्त किया गया। ग्राम प्रधानों का कार्यकाल 6 महीने बढ़ाए जाने के फैसले के बाद स्वार विधानसभा क्षेत्र के एक ब्लॉक में प्रधान संघ का कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिसमें बड़ी संख्या में प्रधान एवं जनप्रतिनिधि शामिल हुए।