पुनासा: खंडवा: ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान में विधायक कंचन तनवे का जनसंपर्क, छात्रों को साइकिल वितरण व नए सत्र का शुभारंभ
खंडवा विधानसभा क्षेत्र की विधायक कंचन मुकेश तनवे ने मंगलवार को ‘गांव चलो बस्ती चलो’ अभियान के अंतर्गत रामेश्वर वार्ड, ग्राम ललवाड़ा, ग्राम अटूट विजय, ग्राम भकराड़ा एवं ग्राम पिपल्या तहार में व्यापक जनसंपर्क किया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से संवाद कर केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा संचालित जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी साझा की