बिजली बिल बकाया रहने पर पीरो नगर परिषद क्षेत्र के भागलपुर गांव में बिजली विभाग ने सख्त कार्रवाई करते हुए चार उपभोक्ताओं का कनेक्शन काट दिया। विभागीय टीम मंगलवार की दोपहर 3 बजे के करीब गांव पहुंची और उन उपभोक्ताओं के घरों में कनेक्शन विच्छेदन की प्रक्रिया पूरी की, जिन पर भारी बकाया दर्ज था।