बहराइच: फ्रीगंज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में मिला अज्ञात व्यक्ति का शव, पुलिस पहचान में जुटी
जिले के दरगाह थाना क्षेत्र अंतर्गत फ्रीगंज के पास संदिग्ध परिस्थितियों में अज्ञात व्यक्ति का शव मिला था। जिसकी सूचना आसपास के लोगों के द्वारा पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर, पहचान के लिए शव 72 घंटे के लिए शव को मर्चरी में रखवा दिया है। पुलिस आगे की जांच में जुट गई है।