भोपालगढ़: आसोप पुलिस ने अवैध अफीम की खेती पकड़ी, दो आरोपियों को किया गिरफ्तार, 590 पौधे बरामद
आसोप पुलिस ने तोडियाणा गांव की सरहद में अवैध अफीम की खेती पर बड़ी कार्रवाई की। इस दौरान पुलिस ने दो अलग-अलग खेतों से कुल 590 अफीम के पौधे बरामद किए और दो आरोपियों को गिरफ्तार किया।यह कार्रवाई पुलिस वृताधिकारी भूराराम खिलेरी के नेतृत्व में आसीप पुलिस निरीक्षक सुरेंद्र सिंह और उनकी टीम द्वारा अंजाम दी गई। पुलिस दल ने तोडियाणा सरहद स्थित दो खेतों में दबिश दी।