पुलिस अधीक्षक श्री चंद्र मोहन के कुशल मार्गदर्शन में पुलिस ने गांव अढोनी में मंदिर के बुजुर्ग पुजारी से मारपीट मामले में तीसरा आरोपी इंद्र राम गिरफ्तार। थाना सदर थानेसर प्रभारी उप निरीक्षक रणधीर सिंह और टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को भेजा जेल। गिरफ्तार मुख्य आरोपी पंकज ने NH-44 सांवला के पास पुलिस कस्टडी से भागने की नीयत से पुल से नीचे छलांग लगा दी, जिससे उसकी टांग में फ्रैक्चर हो गया। अस्पताल में इलाज के बाद पुलिस ने आरोपी पंकज को गांव ले जाकर घटनास्थल की निशानदेही करवाई।