सांगानेर: सोडाला में वृद्ध महिला से सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में किया खुलासा, आरोपी और खरीददार को पकड़ा
जयपुर के सोडाला थाना इलाके में मंदिर से घर लौट रही वृद्ध महिला से धक्का मुक्की कर सोने की चेन लूटने के मामले में पुलिस ने 48 घंटे में खुलासा करते हुए आरोपी सहित खरीददार को गिरफ्तार करने में सफलता हासिल हुई है। पुलिस ने 500 से ज्यादा सीसीटीवी फुटेज खंगालने के बाद आरोपी अनिकेश रावत को मध्य प्रदेश से गिरफ्तार किया गया है। फिलहाल आरोपी से पूछताछ की जा रही है।