स्वच्छता और बेहतर कचरा प्रबंधन को बढ़ावा देने के लिए भोपाल नगर निगम ने बैरसिया नगर पालिका को 4 मैजिक वाहन, 4 साइकिल रिक्शा और 5 हैंडकार्ट सौंपे। शुक्रवार को महापौर मालती राय ने विधायक विष्णु खत्री और निगम कमिश्नर संस्कृति जैन की मौजूदगी में इन वाहनों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया|