बख्शी का तालाब: सैरपुर पुलिस ने नाबालिग को सकुशल बरामद किया, पॉक्सो आरोपी किया गिरफ्तार
लखनऊ के थाना सैरपुर पुलिस को नाबालिग लड़की को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में बड़ी सफलता मिली है। थाना प्रभारी मनोज कोरी के नेतृत्व में सर्विलांस और सैरपुर पुलिस की संयुक्त टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए 21 वर्षीय आरोपी गोविंद पाल को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने नाबालिग लड़की को सकुशल बरामद कर सुरक्षित संरक्षण में भेज दिया है।