बदायूं: बदायूं के डीएम व एसएसपी ने पुलिस भर्ती परीक्षा के दौरान विभिन्न परीक्षा केंद्रों का किया निरीक्षण
Budaun, Budaun | Jun 8, 2026 बदायूं में उत्तर प्रदेश पुलिस भर्ती एवं प्रोन्नति बोर्ड द्वारा आयोजित आरक्षी नागरिक पुलिस एवं समकक्ष पदों पर सीधी भर्ती परीक्षा-2025 के दौरान डीएम अवनीश राय व एसएसपी अंकिता शर्मा द्वारा सोमवार साढ़े बारह बजे के आसपास विभिन्न परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया गया।इस अवसर पर वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक सहित पुलिस एवं प्रशासनिक अधिकारी मौजूद रहे