औरैया: दिबियापुर क्षेत्र के बहादुरपुर गांव में बरातियों को पीटने और बस में तोड़फोड़ के मामले में तीन लोगों पर मुकदमा दर्ज
बरातियों को पीटने और तोड़फोड़ में प्राथमिकी दिबियापुर। थाना क्षेत्र के गांव बहादुरपुर में बृहस्पतिवार रात बरातियों को पीटने व बस के शीशे फोड़ने के मामले में पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज की है। पुलिस ने दूल्हे के चाचा की तहरीर पर तीन के खिलाफ मामला दर्ज किया है।