शाहपुरा: उम्मेदसागर रोड स्थित सूने मकान में चोरी, चोर 70 लाख रुपये के गहने और नकदी लेकर फरार, सीसीटीवी में कैद हुई वारदात
शहर के उम्मेद सागर रोड स्थित फड़ चित्रकार अभिषेक जोशी के सूने मकान में बीती देर रात चोरों ने बड़ी वारदात को अंजाम दिया। अभिषेक जोशी परिवार सहित खाटूश्यामजी दर्शन के लिए गए हुए थे, इसी दौरान अज्ञात बदमाशों ने घर में घुसकर करीब 70 लाख रुपये के गहने और नकदी पर हाथ साफ कर दिया। यह मकान राष्ट्रपति पुरस्कार प्राप्त स्वर्गीय शांतिलाल जोशी के पुत्र का बताया जा रहा।