जबेरा: कटंगी में पहली बार भगवती मानव कल्याण संगठन द्वारा महाआरती का हुआ आयोजन,नशा मुक्ति और धर्म रक्षा का दिया संदेश
Jabera, Damoh | Jun 22, 2026 जबेरा योगीराज परमहंस पूज्य गुरुदेव शक्तिपुत्र जी महाराज के निर्देशन में कटंगी ग्राम में सिद्ध बाबा के पास सामुदायिक भवन में प्रथम बार सोमवार की शाम 6 बजे महा आरती का आयोजन किया गया आयोजन में सैकड़ो श्रद्धालुओं में भाग लिया। कार्यक्रम में वक्ताओं ने समाज को नशा मुक्ति मांसाहार मुक्त चेतनवान एवं चरित्रबान बनाने का आह्वान किया