होशंगाबाद नगर: रसूलिया मे पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास 5 करोड़ 24 लाख से एसडीएम व तहसील कार्यालय बनकर तैयार, सोमवार से होगा शुरू
रसूलिया स्थित पटवारी प्रशिक्षण केन्द्र परिसर में एसडीएम कार्यालय का नया भवन बनकर तैयार हो गया है। सोमवार से इसी भवन में एसडीएम कार्यालय और नगर तहसील कार्यालय संचालित होंगे। दोनों अधिकारी अब यहीं बैठेंगे। पांच करोड़ 24 लाख की लागत से इस भवन का निर्माण किया गया है। 15 हजार वर्ग फीट में भूतल और प्रथम तल के हिसाब से कार्यालय भवन बनकर तैयार हुआ है।