पटना ग्रामीण: खाजेकलां थाना इलाके में अपराधियों ने एक युवक को मारी गोली, अस्पताल में इलाज के दौरान हुई मौत
राजधानी पटना के खाजेकलां थाना इलाके में रविवार की देर रात 2 बजे अपराधियों ने एक युवक को गोली मार दिया। आनन-फानन में लोगों ने युवक को इलाज के लिए पटना के नालंदा मेडिकल कॉलेज अस्पताल में भर्ती कराया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मृतक युवक की पहचान सोनू कुमार 35 वर्ष के रूप में हुई है। वहीं, पुलिस पूरे मामले की छानबीन कर रही है।