गुना नगर: बूढ़े बालाजी और श्री राम कॉलोनी में गंदे पानी की सप्लाई, 15 दिन से लोग परेशान, शिकायत पर सुनवाई न होने के लगाए आरोप
गुना शहर की श्रीराम कॉलोनी और बूढ़े बालाजी में नागरिक गंदे पानी से परेशान है। 12 जून दोपहर को वीडियो जारी कर कहा, सरकारी नलों में गंदे पानी की सप्लाई हो रही है कई बार शिकायत करने के बाद भी समस्या का हल नहीं हुआ है। साफ पानी नहीं मिल पा रहा है। बता दें कि बूढ़े बालाजी के 15 के करीब बच्चे बीमार हो चुके हैं। जिन्हें जिला अस्पताल में भर्ती किया था।