रविवार को नैनी थाना की पुलिस ने काजीपुर रोड से नकबजनी अभियोग से वांछित चल रहे आरोपी अभियुक्त मोहम्मद तौहीद पुत्र मोहम्मद जावेद को 15 हजार रुपए नगद तथा 1 लोहे का राड व 1 लोहे के चपड़ के साथ गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। पुलिस की पूछताछ में बताया कि वह प्रयागराज के करेली के जसीर की पुलिया के पास रहता है। और अपने दोस्तों के साथ मिलकर चोरी की घटना को वारदात देता था।