कोतवाली बागपत क्षेत्र के नंगला बहलोलपुर गांव निवासी दीपक यादव ने रविवार की सुबह करीब साढे आठ बजे जानकारी देते हुए बताया कि उसके चाचा अनिल यादव दिल्ली में गार्ड की नौकरी करते है। शनिवार की देर रात चोरों ने उनके घेर से सीढी उठाकर दीवार पर लगाकर चाचा के मकान में घुस गए। चाचा का परिवार दूसरी मंजिल पर सो रहे थे।