अनूपपुर: एनएच-43 पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास हाईवा की टक्कर से पिकअप पलटी, ₹1 लाख का तेल नष्ट, दो घायल
एनएच-43 पर सिद्ध बाबा मंदिर के पास दैखल में एक तेज रफ्तार हाईवा ट्रक ने पिकअप वाहन को टक्कर मार दी, जिससे पिकअप पलट गई। हादसे में पिकअप में लोड सरसों व रिफाइंड तेल के जार सड़क पर फैल गए और करीब एक लाख रुपए का नुकसान हो गया। फरियादी अर्पित तिवारी (21) निवासी जमुना कॉलरी ने बताया कि वह सतना से तेल लेकर कोतमा जा रहा था।