शाहनगर: शॉर्ट सर्किट से ट्रैक्टर ट्रॉली में लगी आग, गेहूं की पूरी फसल जलकर राख
पन्ना जिले के शाहनगर थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम तुल्ला में शुक्रवार दोपहर करीब 12 बजे अचानक लगी आग से किसान की मेहनत पलभर में राख हो गई। जानकारी के अनुसार ट्रैक्टर-ट्रॉली में लोड गेहूं की फसल में अचानक शॉट सर्किट हो गया, जिससे देखते ही देखते ट्रॉली में आग भड़क उठी। आग इतनी तेजी से फैली कि ट्रॉली में भरी पूरी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई।